एक साथ दो कंटेस्टेंट होंगे बिग-बॉस हाउस से आउट, प्रणित के फैसले से घर वालों को लगेगा शॉक

टीवी का सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस वक्त अपने रोमांचक मोड़ पर है. जैसे-जैसे फिनाले की ओर शो बढ़ रहा है, घर के अंदर का माहौल और भी गरमाता जा रहा है. हर कंटेस्टेंट जीत की इस जंग में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में है.

AbhishekBajaj and NeelamGiri have been ELIMINATED from the house
Image Source: Social Media

टीवी का सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस वक्त अपने रोमांचक मोड़ पर है. जैसे-जैसे फिनाले की ओर शो बढ़ रहा है, घर के अंदर का माहौल और भी गरमाता जा रहा है. हर कंटेस्टेंट जीत की इस जंग में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में है. इसी बीच शो में एक तरफ जहां प्रणित मोरे की वापसी ने फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं दूसरी ओर डबल एविक्शन की खबर ने दर्शकों को हैरान कर दिया है.

पिछले हफ्ते डेंगू की वजह से शो से बाहर हुए प्रणित मोरे की घर में दोबारा एंट्री हो चुकी है. उनकी वापसी ने बिग बॉस के घर का माहौल फिर से बदल दिया है. जैसे ही प्रणित घर में दाखिल हुए, सभी कंटेस्टेंट्स और उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. लेकिन इस खुशी के बीच अब आने वाला है एक बड़ा झटका  इस हफ्ते घर से दो सदस्य एक साथ बाहर होंगे.

डबल एविक्शन से मचा हंगामा

द खबरी नाम के लोकप्रिय सोशल मीडिया पेज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते अभिषेक बजाज और नीलम गिरि को घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. हालांकि इस ट्विस्ट की भनक पहले से थी, लेकिन डबल एविक्शन की उम्मीद किसी ने नहीं की थी. दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी बसीर अली और नेहल चुड़ासामा को एक साथ शो से बाहर किया जा चुका है, जिससे दर्शकों में अब हर हफ्ते के लिए रोमांच और बढ़ गया है.

फैंस बोले  “यह फैसला गलत है!”

जैसे ही अभिषेक और नीलम के एविक्शन की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी. कई दर्शकों का कहना है कि अभिषेक एक मजबूत खिलाड़ी हैं और उनका शो से बाहर जाना बिग बॉस 19 के लिए नुकसान साबित होगा. एक यूजर ने लिखा, “अभिषेक इस सीजन के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट्स में से हैं, उन्हें बाहर निकालना बड़ी गलती है.” वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “अगर अभिषेक बाहर हो रहे हैं, तो उन्हें वाइल्ड कार्ड के जरिए वापस लाया जाना चाहिए.”

प्रणित को मिली खास पावर

इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस ने प्रणित मोरे को एक खास शक्ति दी, जिसके तहत उन्हें तीन नामों – अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और नीलम गिरि  में से किसी एक को सुरक्षित करने का मौका मिला. प्रणित ने बिना किसी झिझक के अशनूर को बचाने का फैसला किया, जिसके बाद अभिषेक और नीलम का सफर यहीं खत्म हो गया.

कप्तानी के बाद मिली जिम्मेदारी

गौरतलब है कि शो से बाहर जाने से पहले प्रणित मोरे घर के कप्तान बने थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा. अब उनकी वापसी के साथ ही उन्हें दोबारा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जो उनके गेम में एक नया मोड़ ला सकती है.

आगे क्या होगा?

डबल एविक्शन और प्रणित की री-एंट्री के बाद बिग बॉस 19 का माहौल पूरी तरह बदल गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में कौन रणनीति बनाता है, कौन किससे भिड़ता है और कौन बनता है घर का अगला कप्तान.

यह भी पढ़ें: बिग-बॉस के घर जाकर पछता रहा ये कंटेस्टेंट, खुद कही ये बात