Aaj Ka Rashifal 4 April 2025 : चंद्रमा के गोचर से आज कई शुभ योग, जानिए किस राशि को मिलेगा फायदा

Aaj Ka Rashifal 4 April 2025 : चंद्रमा का गोचर आज मिथुन राशि के आर्द्रा नक्षत्र में हो रहा है, जिससे कई शुभ योग बन रहे हैं.

Aaj Ka Rashifal 4 April 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Freepik

Aaj Ka Rashifal 4 April 2025 : आज का दिन मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा. चंद्रमा का गोचर आज मिथुन राशि के आर्द्रा नक्षत्र में हो रहा है, जिससे कई शुभ योग बन रहे हैं. चंद्रमा के दशम भाव में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, जबकि चंद्राधि योग भी प्रभावी है. आइए जानते हैं आज का राशिफल:

मेष राशि

आज आपके कार्यक्षेत्र में मेहनत से अच्छा लाभ मिलेगा. नए अवसर मिलेंगे, जिससे आप खुश होंगे. कारोबार में धन लाभ होगा. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और छोटे भाई-बहन से सहयोग मिलेगा. आपके व्यवहार से आज कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

वृषभ राशि

आज का दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन काम का दबाव ज्यादा रहेगा. किसी भी मामले में जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. शिक्षा और शिक्षण कार्य में सफलता मिलेगी. लव लाइफ में प्रेमी से खुशी मिलेगी और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा. बच्चों के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा. पुराने किए गए कामों से आज फायदा होगा.

मिथुन राशि

आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा. बच्चों के द्वारा शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन होगा. व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ हो सकता है. ससुराल से उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है. लव लाइफ में प्रेमी से कुछ शिकायत हो सकती है, लेकिन दिन अच्छा रहेगा.

कर्क राशि

आज मानसिक तनाव हो सकता है. कई काम अटक सकते हैं या टल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें. आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखें. किसी भी फैसले में अति उत्साह से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है.

सिंह राशि

आज का दिन लाभकारी रहेगा. सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. बच्चों की विदेश शिक्षा के लिए प्रयास सफल होंगे. फैमिली बिजनेस में परिवार का सहयोग मिलेगा. एक से अधिक स्रोतों से कमाई हो सकती है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन खानपान पर संयम रखें.

कन्या राशि

आज का दिन लाभकारी और अनुकूल रहेगा. व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी. प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद होगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा. आप धर्म कर्म के कार्यों में दान पुण्य कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

तुला राशि

आज का दिन अनुकूल और सकारात्मक रहेगा. परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं. पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा. परिवार में जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. वरिष्ठ सदस्य से मार्गदर्शन मिलेगा. कार्यक्षेत्र में तनाव कम होगा और नए अवसर मिलेंगे.

वृश्चिक राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा. सेहत पर ध्यान दें, पुरानी समस्या उभर सकती है. निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लें. नौकरी बदलने के प्रयास सफल हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है.

धनु राशि

आज बुद्धि और चतुराई से सफलता मिलेगी. विरोधी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे. पारिवारिक जीवन में पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन सामान्य रूप से दिन सुखद रहेगा. संतान से खुशी मिलेगी और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. बिजनेस में साझेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा.

मकर राशि

आज का दिन लाभकारी रहेगा. नौकरी में नया अवसर मिलेगा. विदेश से व्यापार में लाभ होगा. कारोबारी यात्रा फायदेमंद रहेगी. सेहत का ध्यान रखें और खानपान में संयम रखें, अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है.

कुंभ राशि

आज का दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा. मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे. निजी जीवन में परेशानियों में राहत मिलेगी. परिवार में भाई-बहनों के बीच मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें. कार्यस्थल पर आपके सुझावों को सराहा जाएगा.

मीन राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी. सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा. बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. दूर से कोई खुशखबरी मिल सकती है.

ये भी पढ़ेंः राज्यसभा में भी पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, 128 सांसदों ने समर्थन, तो 95 ने विरोध किया