Aaj Ka Rashifal 24 October 2025: किसकी चमकेगी किस्मत? पढ़ें आज का राशिफल, मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 24 October 2025: आज के दिन ग्रहों की स्थिति विशेष रूप से परिवर्तनशील है. गुरु का कर्क राशि में होना मानसिक स्थिरता और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को बढ़ा रहा है, वहीं केतु का सिंह राशि में गोचर अहंकार और आत्मचिंतन के बीच संतुलन बनाने का संकेत दे रहा है.

Aaj Ka Rashifal 24 October 2025 Today Zodiac Sign in hindi
Image Source: Freepik

Aaj Ka Rashifal 24 October 2025: आज के दिन ग्रहों की स्थिति विशेष रूप से परिवर्तनशील है. गुरु का कर्क राशि में होना मानसिक स्थिरता और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को बढ़ा रहा है, वहीं केतु का सिंह राशि में गोचर अहंकार और आत्मचिंतन के बीच संतुलन बनाने का संकेत दे रहा है. शुक्र कन्या राशि में व्यावहारिक प्रेम और सौंदर्यबोध को प्रभावित करेगा. 

सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में मिलकर कूटनीति, ऊर्जा और संवाद कौशल को बल देंगे. चंद्रमा का वृश्चिक राशि में प्रवेश भावनाओं को गहराई देगा, जबकि राहु कुंभ राशि में रहकर नए विचारों और प्रयोगों की प्रेरणा देगा. शनि का मीन राशि में गोचर जीवन में गंभीरता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ाएगा. अब जानते हैं इन ग्रह स्थितियों का आपकी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:

मेष राशि: आज परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं. चोट-चपेट या विवाद से बचें. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. प्रेम और संतान पक्ष में संतोष रहेगा. व्यापार की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. सूर्य को जल अर्पित करें और लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें — शुभ रहेगा.

वृषभ राशि: स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और कार्यस्थल पर भी सहयोग मिलेगा. व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के योग हैं. प्रेम और संतान का सुख अच्छा रहेगा. लाल रंग की वस्तु का दान करना भाग्यवृद्धि का कारण बनेगा.

मिथुन राशि: शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. हालांकि, क्रोध और आवेश से बचना जरूरी है. व्यापारिक मामलों में सफलता मिल सकती है. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा. किसी जरूरतमंद को लाल वस्तु का दान करें.

कर्क राशि: विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ है, परंतु प्रेम और संतान संबंधी मामलों में थोड़ी सावधानी रखें. भावुकता में निर्णय न लें. व्यापारिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा. लाल रंग की वस्तु पास रखना शुभ संकेत देगा.

सिंह राशि: घर-परिवार में कुछ तनाव की संभावना है, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम और संतान से संबंधित मामलों में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे. पीली वस्तु अपने पास रखें, इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी.

कन्या राशि: आपका पराक्रम रंग लाएगा. रोजगार और व्यापार दोनों में उन्नति के अवसर मिलेंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. प्रेम और संतान से आनंद प्राप्त होगा. व्यापारिक क्षेत्र में मजबूती दिखेगी. लाल वस्तु का दान करने से भाग्य और अधिक प्रबल होगा.

तुला राशि: धन की प्राप्ति के योग हैं. परिवार में वृद्धि या शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि वाणी पर नियंत्रण जरूरी है, अन्यथा मतभेद संभव हैं. निवेश सोच-समझकर करें. प्रेम, संतान और व्यापार के लिए दिन शुभ है. बजरंगबली को प्रणाम करें.

वृश्चिक राशि: भाग्य आपके साथ रहेगा. सरकारी कार्यों में सावधानी रखें. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन सुधार के संकेत हैं. प्रेम और संतान का साथ मिलेगा. व्यापारिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी. लाल वस्तु अपने पास रखें.

धनु राशि: मन में चिंता या भय बना रह सकता है, परंतु यह अस्थायी होगा. प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. व्यापार में लाभ के योग हैं. लाल रंग की वस्तु साथ रखना लाभदायक होगा.

मकर राशि: आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ समय है. नई आय के स्रोत खुलेंगे, और पुराने कार्यों से भी धन की प्राप्ति होगी. यात्रा संभव है और शुभ समाचार मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में प्रगति दिखेगी. बजरंगबली की उपासना शुभ फल देगी.

कुंभ राशि: न्यायिक मामलों में सफलता मिल सकती है. पिता या वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक दृष्टि से यह समय लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य और प्रेम जीवन संतुलित रहेगा. लाल वस्तु का दान करें — शुभ फल प्राप्त होंगे.

मीन राशि: भाग्य आपका साथ देगा. यात्राओं से लाभ संभव है. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. प्रेम, संतान और व्यापार तीनों में सफलता मिलेगी. लाल वस्तु अपने पास रखें, इससे ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: छठ पूजा की थाली में क्या-क्या है जरूरी? सूर्यदेव को अर्घ्य देने से पहले नोट कर लें ये सामान