Aaj Ka Rashifal 21 October 2025: कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें मेष से मीन का हाल

Aaj Ka Rashifal 21 October 2025: आज के दिन ग्रहों की स्थिति में खास बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरु कर्क राशि में उच्च स्थिति में हैं, जो ज्ञान, बुद्धि और मानसिक स्पष्टता बढ़ाने में सहायक हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.

Aaj Ka Rashifal 21 October 2025 Today Zodiac Sign in hindi
Image Source: Social Media

Aaj Ka Rashifal 21 October 2025: आज के दिन ग्रहों की स्थिति में खास बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरु कर्क राशि में उच्च स्थिति में हैं, जो ज्ञान, बुद्धि और मानसिक स्पष्टता बढ़ाने में सहायक हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं, जिससे आत्ममंथन की प्रवृत्ति बढ़ेगी. शुक्र और चंद्रमा कन्या राशि में होने से भावनाओं में व्यावहारिकता आएगी. दोपहर बाद चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से सूर्य, बुध और मंगल विराजमान हैं — इससे संबंधों में संतुलन और संवाद की ऊर्जा बढ़ेगी. राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जो कुछ मामलों में भ्रम और विलंब पैदा कर सकते हैं.

अब जानते हैं आज सभी राशियों का विस्तृत फल—

मेष राशि: स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है. प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति सुदृढ़ बनी हुई है. व्यापार में उन्नति के योग हैं. दिन की शुरुआत सूर्य को अर्घ्य देकर करें, लाभ मिलेगा.

वृषभ राशि: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें, उतार-चढ़ाव रह सकता है. प्रेम संबंधों और संतान पक्ष में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में आएंगे. काली माता का स्मरण करते रहें.

मिथुन राशि: बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है. महत्वपूर्ण फैसले लेने से फिलहाल बचें. प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य है, लेकिन व्यवसायिक मामलों में प्रगति होगी. दिनभर मां काली का ध्यान करना शुभ रहेगा.

तुला राशि: थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है, अवसाद की स्थिति से बचें. किसी विवाद से दूरी बनाए रखें. प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा, व्यापार में लाभ संभव है. सुबह-सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं.

वृश्चिक राशि: सर दर्द या आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है. साथ ही, सरकारी कामों में रुकावटें आ सकती हैं. लेकिन प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां काफी बेहतर होंगी. व्यवसाय में भी तरक्की के योग हैं. पीली वस्तु अपने पास रखें.

धनु राशि: आय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. यात्रा से कुछ कष्ट संभव है. हालांकि प्रेम जीवन और संतान से जुड़ी स्थिति अनुकूल बनी हुई है. कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी. मां काली को प्रणाम करें.

मकर राशि: कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें, परेशानी हो सकती है. व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर बनी हुई है. दिनभर मां काली का नाम लेते रहें.

कुंभ राशि: समय धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ रहा है, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है, सतर्क रहें. प्रेम और संतान के मामलों में सुखद स्थिति है. व्यापार भी अनुकूल रहेगा. हरी वस्तु अपने पास रखें.

मीन राशि: किसी चोट या दुर्घटना से सावधान रहें. दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में मिश्रित परिणाम मिलेंगे. मां काली को सफेद वस्तु अर्पित करें, दिन बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें: Diwali 2025: श्रद्धा, समृद्धि और संकल्प का पर्व... पढ़ें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि की जानकारी यहां