Aaj Ka Rashifal 17 October 2025: सेहत का रखें खास ख्याल...आर्थिक मामलों में सावधान, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025: आज के दिन आकाशीय ग्रहों की स्थिति कुछ विशेष संकेत दे रही है. गुरु का मिथुन में होना और चंद्रमा-केतु की युति सिंह राशि में मानसिक हलचलों को जन्म दे रही है. सूर्य और शुक्र का कन्या राशि में संचार कार्यक्षेत्र और संबंधों पर असर डाल रहा है.

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025 Today Zodiac Sign In Hindi
Image Source: Freepik

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025: आज के दिन आकाशीय ग्रहों की स्थिति कुछ विशेष संकेत दे रही है. गुरु का मिथुन में होना और चंद्रमा-केतु की युति सिंह राशि में मानसिक हलचलों को जन्म दे रही है. सूर्य और शुक्र का कन्या राशि में संचार कार्यक्षेत्र और संबंधों पर असर डाल रहा है. वहीं बुध और मंगल तुला राशि में निर्णय शक्ति को प्रभावित कर सकते हैं. राहु कुंभ में भ्रम की स्थिति बना सकते हैं और शनि मीन राशि में गहराई से सोचने की ओर प्रेरित कर रहे हैं. आइए जानते हैं, आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष राशि (Aries): आज बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है. जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में बहसबाजी से बचें. किसी भी बड़े निर्णय को कुछ समय के लिए टालना उचित रहेगा. पढ़ाई-लिखाई में रुचि बनी रहेगी, लेकिन नई शुरुआत फिलहाल न करें. कारोबार सामान्य रूप से अच्छा चलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर मानसिक तनाव बना रह सकता है. सूर्य को जल अर्पण करना लाभकारी होगा.

वृषभ राशि (Taurus): घर-परिवार में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में संयम और धैर्य से काम लें. लग्ज़री वस्तुओं की खरीदारी में रुकावट आ सकती है. शारीरिक स्थिति औसत रहेगी, लेकिन प्रेम और संतान से जुड़ी चीजें संतोषजनक रहेंगी. व्यापार ठीक-ठाक चलेगा. हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें.

मिथुन राशि (Gemini): नाक, कान, गले से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें. खुद के साथ-साथ अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम संबंध और संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी. व्यापार सामान्य रहेगा. काली मां को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा.

कर्क राशि (Cancer): आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, धन हानि की आशंका है. मुंह या दांत से जुड़ी तकलीफ हो सकती है. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में दिन अच्छा बीतेगा. व्यापार में उन्नति के योग हैं. नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पण करें.

सिंह राशि (Leo): मानसिक और शारीरिक अस्थिरता बनी रह सकती है, फिर भी प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में कोई बड़ी चिंता नहीं होगी. व्यवसायिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी. सूर्य को जल देना शुभ प्रभाव देगा.

कन्या राशि (Virgo): आज सिरदर्द या आंखों में जलन जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. बिज़नेस पार्टनर से तालमेल में कमी हो सकती है. कुछ अज्ञात भय और अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं. हालांकि प्रेम और संतान का साथ मिलेगा. व्यवसाय स्थिर रहेगा. तांबे की वस्तु का दान करें.

तुला राशि (Libra): आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं लेकिन अंततः लाभ की संभावना अधिक है. प्रेम जीवन और संतान की स्थिति औसत रहेगी. व्यवसाय अच्छा चलेगा. सूर्य को अर्घ्य देने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio): सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है. पिता और स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. प्रेम-संबंधों में थोड़ा असंतुलन रहेगा, व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी. पीली वस्तु पास में रखना शुभ रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius): मान-सम्मान को लेकर चिंता बनी रह सकती है. भाग्य का साथ अपेक्षाकृत कम मिलेगा. यात्राओं से अपेक्षित लाभ नहीं होगा. प्रेम और संतान के मामलों में दिन ठीक-ठाक रहेगा. व्यापार सामान्य चलेगा. लाल रंग की वस्तु साथ रखें.

मकर राशि (Capricorn): अचानक चोट या किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. संयोग प्रतिकूल हो सकते हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है. प्रेम संबंधों में संतुलन रहेगा. व्यापार में हल्की गिरावट संभव है. तांबे की वस्तु दान करें और काली मां को नमन करें.

कुंभ राशि (Aquarius): नौकरी में उतार-चढ़ाव संभव है. कोई छोटा नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्कता रखें. जीवनसाथी और खुद के स्वास्थ्य का ध्यान दें. प्रेम और संतान के मामले सामान्य रहेंगे. व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी. तांबे की वस्तु अपने पास रखें.

मीन राशि (Pisces): शत्रु पक्ष पर आपका दबदबा रहेगा लेकिन मानसिक अशांति भी बनी रह सकती है. प्रेम और संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. स्वास्थ्य औसत रहेगा. व्यवसाय सामान्य गति से चलता रहेगा. पीली वस्तु अपने पास रखें.

यह भी पढ़ें: 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा रमा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त...पूजा विधि, कथा और उपाय