2024 Force Gurkha का नया अवतार जल्द होगा भारत में लॉन्च,जानें खूबियां

2024 Force Gurkha launching: ऑफ रोडिंग के लिए जल्द ही भारतीय बाजार में नई SUV कार लॉन्च होने वाली है. इस कार को आप सभी फॉर्स गुरखा के नाम से जान सकते हैं.

2024 Force Gurkha launching in india know specifications details in india hindi news
2024 Force Gurkha launching: Phot- Company website

2024 Force Gurkha Launching in india

नई दिल्लीः ऑफ रोडिंग के शौकीनो के लिए काफी शानदार खबर सामने आई है. इसे आप सभी 2024 Force Gurkha के नाम से जान सकते हैं. फोर्स गुरखा का नया अवतार जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है.इससे संबंधित एक टीजर भी सामने आया है.

टीजर में दी गई डिटेल

इस टीजर के जारी होने के साथ-साथ कई डिटेल का भी खुलासा हुआ है. प्राप्त जानकारी अनुसार इस कार में कंपनी 3 या फिर 5 डोर वर्जन को मार्केट में उतार सकती है. इसमें 4X4 की खूबी तो जरूर मिलेगी ही, साथ ही  इसके डिजाइन में इस बार काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

फ्रंट लुक को नया बनाने के लिए फ्रंट में कंपनी ने एलईडी डिस्प्ले को पेश किया है. इसी के साथ-साथ नए बोनट और बंपर से लैस होने वाली है अपकमिंग कार. कहा जा रहा है कि पूरी तरह से इस कार को बदला जाना है. यानी साइड व्यू से भी आपको एक अलग एक्सपीरिएंस मिलने वाला है. आइए एक नजर इस कार की खूबियों की ओर डाल लेते हैं.

2024 Force Gurkha Specifications in india

  • इस अपकमिंग कार में 5 डोर वर्जन में ग्राहक को 2.6 लीटर का डीजल इंजन दिया जाने वाला है.
  • 91bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा.
  • इस कार में अलॉय व्हीलबेस मिलने वाला है. यह व्हील्स 5-डोर में 2,825mm बेस मिल सकता है. इसी के साथ 18 इंच के अलॉय भी इस कार में मिलेंगे.

मार्केट में मौजूद कई ऑप्शन्स

ऑफ रोडिंग वेरिएंट में देखा जाए इस समय मार्केट में थार और जिम्मी का ऑप्शन मौजूग है. लेकिन इस कार का काफी समय इंतजार किया जा रहा है. लेकिन अगर गुरखा 5-डोर धमाकेदार अंदाज में आती है तो थार और जिम्नी की बिक्री पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़े: बस 6 लाख में ही मिल रही Nisaan की यह SUV कार,जानें खूबियां