नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: दिल्ली में 700 से ज्यादा करोड़ की लागत से बनी प्रगति मैदान सुरंग (Pragati Maidan Tunnel) की हालत खस्ता हो गई है. इस टनल के निर्माण के बाद अब इसमें कई खामियां नजर आ रही हैं. जिसके बाद टनल को बनाने वाली कंपनी (L&T) को लोक निर्माण विभाग (PWD) ने नोटिस जारी किया है और 500 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा है.
PWD के नोटिस में क्या-क्या कहा गया?
- PWD ने कंपनी से कहा है कि पूरे प्रगति मैदान टनल के रिपेयर का काम शुरू करें.
- प्रोजेक्ट की तकनीकि और डिजाइन से संबंधित समस्याओं को फिर से ठीक किया जाए.
- कंपनी टोकन अमाउंट के तौर पर कम से कम 500 करोड़ रुपये जमा करें.
- कंपनी भैरव मार्ग के नजदीक अहम अंडरपास (अंडरपास संख्या-5) के पूर्ण निर्माण में भी नाकाम रही है.
- सरकार और उससे संबंधित एजेंसियों की जो छवि खराब हुई है तो एक्शन क्यों ना लिया जाए?
- लोक निर्माण विभाग ने कंपनी को 3 फरवरी को यह नोटिस जारी किया है.
- PWD ने 15 दिनों के अंदर इसपर जवाब मांगा है.
प्रगति मैदान टनल में हुई बड़ी चूक
- PWD के अनुसार, टनल की डिजाइन में बड़ी चूक हुई जो अब तक नहीं सुधारी गई.
- टनल में पानी रिसता है, सीमेंट/कंक्रीट में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं.
- टनल में ड्रेनेज व्यवस्था ध्वस्त है.
- 6 लेन वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी यह सुरंग जून 2022 में खोली गई थी.
- उद्घाटन के बाद से ही प्रगति मैदान टनल में कुछ न कुछ दिक्कत रही है.
- सुरंग को मरम्मत के लिए कई बार बंद करना पड़ा.
- आईटीपीओ पार्किंग के साथ ब्रांच सुरंग के पैच लंबे समय से साफ नहीं किए गए हैं.
- पिछले साल बाढ़ के दौरान सुरंग को महीने भर तक बंद रखना पड़ा था.