MP News: 3 साल पूरे होने पर CM Mohan Yadav का मंत्रियों से हिसाब-किताब, कौन पास और कौन फेल?

MP Cabinet Chintan Shivir:. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार 21-22 दिसंबर को चित्रकूट में दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करेगी. इसमें सभी मंत्री अपने विभागों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे और अगले दो साल की कार्ययोजना बताएंगे.

Bharat 24

MP Cabinet Chintan Shivir: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे होने के मौके पर मंत्रियों के साथ दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करने जा रही है. 21 और 22 दिसंबर को चित्रकूट में होने वाले इस शिविर में सरकार के कामकाज, विभागों की उपलब्धियों और आगामी दो वर्षों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी. इस बार शिविर का स्वरूप पहले से अलग होगा, क्योंकि पहली बार मंत्री खुद अपने-अपने विभागों का प्रेजेंटेशन देंगे. वहीं, इस बैठक को संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

चित्रकूट में होने वाले चिंतन शिविर में मंत्रियों को अपने विभागों की पूरी रिपोर्ट पेश करनी होगी. इसमें बताया जाएगा कि अब तक कौन-कौन से काम पूरे हुए हैं, किन योजनाओं के लक्ष्य हासिल किए गए हैं और किन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है. इसके साथ ही मंत्रियों को अगले दो वर्षों के लिए विभागीय प्राथमिकताओं और कार्ययोजना का खाका भी प्रस्तुत करना होगा.

ये भी पढ़ें- Dev Deepawali 2026: देव दीपावली पर स्वर्ग बनी महादेव की नगरी काशी! लाखों दीयों से जगमगाए घाट!