PM Modi Cabinet Meeting: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 6 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है. बैठक सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी. 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने से ठीक एक दिन पहले होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले की उम्मीद है. हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. कैबिनेट बैठक ऐसे समय में हो रही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा होने वाला है. 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. सरकारी प्रकाशन में भी 7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुई उनकी शासन यात्रा के 25वें वर्ष में प्रवेश का उल्लेख किया गया है.
ये भी पढ़ें- Switzerland President India Visit: भारत आए... निवेश लाए! राष्ट्रपति Guy Parmelin का भव्य स्वागत!