Mars Transit: मंगल के राशि बदलते ही शुरू होंगे अच्छे दिन, सिंह, कुंभ और मेष समेत इन राशियों को होगा बड़ा लाभ

Mangal Gochar 2027: 12 नवंबर 2026 को मंगल ने सिंह राशि में प्रवेश किया है और 10 मार्च 2027 तक इसी राशि में रहेंगे. जानें इस गोचर से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के जीवन, करियर, आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन पर क्या असर पड़ेगा.

mangal-gochar-2027-leo-zodiac-signs-predictions-remedies
Image Source: AI

Mangal Gochar 2027: ग्रहों की चाल में होने वाला बदलाव जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करता है. वैदिक ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और आत्मविश्वास का कारक माना गया है. 12 नवंबर 2026 की रात 8 बजकर 14 मिनट पर मंगल ने सिंह राशि में प्रवेश किया है. इस राशि में मंगल 10 मार्च 2027 तक रहेंगे. सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और मंगल के साथ उनकी मित्रता मानी जाती है. ऐसे में मंगल का यह राशि परिवर्तन ज्योतिषीय लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है.

मंगल गोचर का ज्योतिषीय महत्व और प्रभाव

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, मंगल के सिंह राशि में प्रवेश का असर सभी 12 राशियों के साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलेगा. ज्योतिष में मंगल को भूमि, साहस, भाई, शक्ति और पराक्रम का प्रतीक माना गया है. मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं, जबकि मकर में उच्च और कर्क राशि में नीच के माने जाते हैं. इस गोचर से लोगों के आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है, लेकिन मंगल की प्रतिकूल स्थिति गुस्से, चिड़चिड़ेपन और आक्रामकता को भी बढ़ा सकती है.

मेष राशि

मंगल गोचर से धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी सफलता, लेकिन सेहत और दांपत्य जीवन को लेकर रहना होगा सतर्क.

वृषभ राशि

नौकरी और कारोबार में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन बढ़ते खर्च और पारिवारिक उलझनों पर ध्यान देना जरूरी होगा.

मिथुन राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ जीवनसाथी और परिवार का सहयोग भी मिलेगा.

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा, शिक्षा और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन गुस्से और विवाद से बचना होगा.

सिंह राशि

मंगल आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, जिससे आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि होगी, लेकिन गुस्से के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.

कन्या राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बनने के योग हैं, समाज और कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन सेहत और जीवनसाथी के साथ रिश्तों का विशेष ध्यान रखना होगा.

तुला राशि

निवेश के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है और अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी और प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका रहेगी.

वृश्चिक राशि

नौकरीपेशा और व्यापारियों को मंगल गोचर से अच्छा लाभ मिल सकता है, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.

धनु राशि

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे, परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.

मकर राशि

मंगल का गोचर आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है, बड़े निवेश और लेन-देन से बचना बेहतर होगा, साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें.

कुंभ राशि

व्यापारियों के लिए मंगल का यह गोचर बेहद लाभकारी साबित हो सकता है, कारोबार में बड़ा मुनाफा और धन लाभ होने के योग हैं, कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा.

मीन राशि

इस अवधि में मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए धैर्य और संयम से काम लेना होगा.

ये भी पढ़ें-Utpanna Ekadashi 2026: कब है उत्पन्ना एकादशी? नोट कर लें पूजा मुहूर्त, पारण समय और व्रत कथा