महाराष्ट्र के संभाजीनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है. बाइक और बस के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में पिता, उनकी बेटी और एक रिश्तेदार की जान चली गई. सामने आए CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ से लाल रंग की बस आती है और दूसरी तरफ से बाइक आती हुई दिखाई देती है. दोनों वाहनों के बीच अचानक जोरदार भिड़ंत हो जाती है. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन लोगों की जान चली गई.