LPG Price Hike: 1 नवंबर से महंगाई का असर! कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में फिर बढ़ोतरी

LPG Price Hike November 1st Prices of commercial gas cylinders increased

दिवाली से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई समेत देश के चारों महानगरों में लगातार तीसरे महीने इसके दाम बढ़ाए गए हैं. इस बार अलग-अलग शहरों में 10 रुपये से लेकर 17 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. सबसे ज्यादा इजाफा कोलकाता में देखने को मिला है.

त्योहारों के इस मौसम में कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से मिठाइयों और रेस्तरां के खाने की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसकी कीमतों में आखिरी बार जून में बढ़ोतरी हुई थी.