पेस्टल लहंगा, खुली जुल्फें और मिनिमल मेकअप... अनिरुद्ध संग काव्या मारन के ब्राइडल लुक ने लूटी महफिल

Kavya Maran Wedding Look: ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान काव्या मारन ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का पेस्टल आउटफिट पहना. मिनिमल मेकअप और खूबसूरत ज्वेलरी के साथ उनका एलिगेंट अंदाज चर्चा में है, वहीं अनिरुद्ध का ट्रेडिशनल लुक भी छा गया.

kavya-maran-anirudh-ravichander-greece-wedding-pastel-bridal-fashion-look
Image Source: Internet

Kavya Maran Wedding Look: शादी के सीजन में जहां हर कोई अपने वेडिंग लुक को खास बनाने की कोशिश करता है, वहीं काव्या मारन ने अपने ब्राइडल आउटफिट से फैशन की दुनिया में एक नई चर्चा छेड़ दी है. सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या ने अपनी शादी के लिए ऐसा लुक चुना, जिसमें सादगी के साथ रॉयल टच भी देखने को मिला. म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ उन्होंने ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग की. दोनों ने पेस्टल कलर के आउटफिट में एक-दूसरे के साथ शानदार ट्विनिंग की. शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद काव्या का ब्राइडल लुक खास तौर पर चर्चा में है.

काव्या मारन का वेडिंग लुक

पेस्टल आउटफिट में दिखा कपल का शाही अंदाज

काव्या और अनिरुद्ध ने अपनी शादी के लिए मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी के डिजाइन किए हुए आउटफिट चुने. बीते कुछ समय से पेस्टल शेड्स वेडिंग फैशन में काफी पसंद किए जा रहे हैं. इस कपल ने भी इसी ट्रेंड को अपनाते हुए आइवरी, बेज और सॉफ्ट पेस्टल टोन को अपने वेडिंग लुक का हिस्सा बनाया. दोनों की आउटफिट में रंगों का तालमेल बेहद खूबसूरत नजर आया. ग्रीस की खूबसूरत लोकेशन, फूलों से सजी सजावट और आसमान से बरसती पंखुड़ियों ने इस शादी को किसी फिल्मी सीन जैसा बना दिया.

काव्या मारन की शादी. काव्या मारन के पति अनिरुद्ध

काव्या के ब्राइडल लुक में दिखी बारीक कारीगरी

काव्या मारन की वेडिंग ड्रेस की सबसे खास बात उस पर की गई बारीक कारीगरी थी. उनके आउटफिट पर टोन-ऑन-टोन 3D फ्लोरल एंबेलिशमेंट और सीक्विन वर्क किया गया था, जिसने पूरे लुक को सॉफ्ट शाइन और रॉयल फिनिश दी. उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को स्टेटमेंट चोकर नेकलेस और खूबसूरत इयररिंग्स के साथ पूरा किया. खुले वेवी बाल और मिनिमल मेकअप उनकी नेचुरल खूबसूरती को और निखार रहे थे. काव्या का यह अंदाज उन दुल्हनों के लिए भी खास फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है, जो हैवी लुक के बजाय एलिगेंट और क्लासी स्टाइल पसंद करती हैं.

अनिरुद्ध का आउटफिट भी रहा खास

काव्या के साथ अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग लुक भी किसी से कम नहीं था. उन्होंने आइवरी और बेज शेड्स में ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किया. बेज सिल्क शर्ट के ऊपर बारीक एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट उनके लुक को रॉयल टच दे रही थी. इसके साथ मैचिंग बेज वेश्टी ने उनके पहनावे में पारंपरिक दक्षिण भारतीय अंदाज जोड़ा. गले में पेंडेंट वाली हल्की चेन ने उनके लुक को और आकर्षक बनाया. अनिरुद्ध ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "My once in a lifetime, for a lifetime 11.11". इस खास समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत, ऐश्वर्या रजनीकांत, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन समेत कई खास मेहमान शामिल हुए.

प्री-वेडिंग लुक में भी काव्या ने बिखेरा जलवा

शादी से पहले काव्या का प्री-वेडिंग लुक भी काफी चर्चा में रहा. उन्होंने ब्रॉन्ज-गोल्ड शेड का बैकलेस शिमरी टॉप पहना था, जिसे फ्रिंज डिटेलिंग वाली फ्लोई स्कर्ट के साथ पेयर किया गया था. आउटफिट की चमक और स्कर्ट की खूबसूरत फ्लोइंग डिजाइन उनके लुक को ग्लैमरस बना रही थी. वहीं, अनिरुद्ध ने ब्राउन कुर्ते और ट्राउजर के साथ पाम प्रिंट वाली स्टेटमेंट जैकेट पहनी थी. सनग्लासेस ने उनके पूरे लुक को मॉडर्न और इंटरनेशनल टच दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन आयोजित करने की भी तैयारी है, जिसमें फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मिलाया हाथ, बड़े माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म की करेंगे शुरुआत