India's Most WANTED Gangsters Arrested : अमेरिका से दबोचा गया भारत का सबसे बड़ा दुश्मन!

Indias Most Wanted Gangster Himanshu Bhau Arrested in US

Himanshu Bhau Arrested: भारत में हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे कई गंभीर मामलों में वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है. उसे अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पकड़ा है. हिमांशु भारत के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल था और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के साथ दिल्ली और हरियाणा पुलिस को भी उसकी तलाश थी. उसे गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दुश्मन माना जाता है.

हिमांशु और उसके गिरोह के खिलाफ हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं. उसके खिलाफ इंटरपोल का नोटिस भी जारी किया गया था. वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. इससे पहले उसके पुर्तगाल में छिपे होने की खबर सामने आई थी.