Haryana News: हरियाणा की विकास यात्रा को नई दिशा और रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित हरियाणा का विस्तृत रोडमैप सामने रखा है. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा के मंत्रियों और विधायकों की अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का धरातल पर समाधान सुनिश्चित करेंगे.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा को एक परिवार की तरह मार्गदर्शन दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश है कि राजनीति सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का जरिया है. मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रधानमंत्री ने जो मंत्र दिया है, वही अब सरकार और संगठन का संकल्प होगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि हर मंत्री अपने विभाग, हर विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र और हर कार्यकर्ता अपने गांव में प्रधानमंत्री के संदेश को जमीन पर उतारने का काम करेगा. सरकार और जनता के बीच की दूरी खत्म करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नियमित रूप से गांवों में चौपाल और बैठकें आयोजित की जाएंगी.
ये भी पढ़ें- Captain Smit Machchhar News: कैप्टन स्मिथ की रोंगटे खड़ी कर देने वाली कहानी...सुन चौंक जाएंगे!