Haryana Diary: स्वस्थ आलोचना और सकारात्मक सुझावों का स्वागत! CM Saini ने पत्रकारों को दिया भरोसा!

Haryana Diary: दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों से रूबरू हुए CM नायब सिंह सैनी, स्वस्थ आलोचना और बेबाक सवालों को बताया लोकतंत्र की मजबूती का आधार.

Bharat 24

Haryana Diary: त्योहार केवल खुशियां बांटने का ही नहीं, बल्कि रिश्तों में मिठास घोलने और आपसी दूरियां मिटाने का भी अवसर होते हैं. इसी भावना के साथ दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री का आत्मीय अंदाज देखने को मिला. हालांकि, यह मुलाकात सिर्फ त्योहार की शुभकामनाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि सरकार और मीडिया के बीच संवाद, पत्रकारिता की जिम्मेदारी और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर भी चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों को केवल खबरों का वाहक नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी बताया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच संवाद बेहद जरूरी है. सरकारें योजनाएं बनाती हैं और नीतियां तैयार करती हैं, लेकिन इनकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम मीडिया करता है. इसके साथ ही जनता की आवाज और उनकी समस्याओं को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाने में भी पत्रकारों की अहम भूमिका होती है.

ये भी पढ़ें- Chhath 2026: पूर्वांचलियों को दिल्ली सरकार की बड़ी सौगात! मुनक नहर पर बना भव्य छठ घाट! | Delhi