Haryana Diary: हरियाणा में धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर यमुनानगर में श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री मेले का शुभारंभ किया. इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने गुरु घर में माथा टेका और हवन-यज्ञ के साथ मेले का उद्घाटन किया.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन बेहद पवित्र है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है. उन्होंने कहा कि श्री कपाल मोचन मेला आस्था, सद्भावना, एकता और भाईचारे का संगम है. यह भारत की साझा संस्कृति और समृद्ध विरासत की पहचान कराता है. मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कपाल मोचन, ऋण मोचन और सूरजकुंड सरोवर का भी अवलोकन किया. सीएम ने कहा कि इस पवित्र स्थल का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व बेहद खास है.
ये भी पढ़ें- Breaking News: अमेरिका के बाद कनाडा में भी गोल्डी बराड़ पर शिकंजा, घोषित हुआ बड़ा इनाम! | Latest