Haryana Diary : संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित उमरी पहुंची. यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यात्रा का भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने गुरु रविदास महाराज की चरण पादुकाओं को अपने सिर पर धारण कर श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार संत रविदास जी के आदर्श समाज 'बेगमपुरा' के सपने को धरातल पर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' वास्तव में गुरु रविदास जी की समानता और सामाजिक समरसता की विचारधारा का आधुनिक स्वरूप है. उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां किसी के साथ भेदभाव न हो और सभी को समान अधिकार तथा सम्मान मिले. उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, भाईचारे और समानता का संदेश देती हैं.
ये भी पढ़ें- Breaking News: संसद के विशेष सत्र की खबर! Women Reservation पर होगा बड़ा फैसला? | Parliament Session