चुनाव मतलब फर्स्ट इंडिया! डॉ जगदीश चंद्र ने की टीम की जमकर तारीफ | पंचायत चुनाव रिजल्ट

Panchayat Election 2026: राजस्थान पंचायत चुनाव की शानदार कवरेज पर डॉ. जगदीश चंद्रा ने फर्स्ट इंडिया न्यूज़ की टीम का बढ़ाया हौसला, कांग्रेस के प्रदर्शन और 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी रखी अपनी बात.

Bharat 24

Panchayat Election 2026: राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों की कवरेज को लेकर फर्स्ट इंडिया न्यूज़ की टीम की जमकर तारीफ हुई है. चैनल के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्रा ने ऑफिस पहुंचकर पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि राजस्थान के न्यूज मार्केट में फर्स्ट इंडिया की अलग पहचान है. इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव के नतीजों, कांग्रेस के प्रदर्शन और 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी राय रखी.

राजस्थान पंचायत चुनाव की मतगणना और नतीजों के दौरान फर्स्ट इंडिया न्यूज़ की टीम ने लगातार कवरेज की. इसी को लेकर डॉ. जगदीश चंद्रा चैनल के ऑफिस पहुंचे. यहां उन्होंने टीम के काम की सराहना करते हुए कहा, 'आई एम प्राउड ऑफ यू, यू आर द बेस्ट इन द स्टेट.' उन्होंने कहा कि फर्स्ट इंडिया राजस्थान के न्यूज मार्केट का असली लीडर है और इंडस्ट्री में उसकी अलग पहचान है. डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा कि टीम ने चुनाव के दौरान जिस तेजी और सटीकता के साथ खबरें दिखाई हैं, वह शानदार है. उन्होंने युवा लीडरशिप, एंकर्स, एडिटर्स और स्टाफ की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी युवा टीम पर गर्व है.

ये भी पढ़ें- Breaking News: अमेरिका के बाद कनाडा में भी गोल्डी बराड़ पर शिकंजा, घोषित हुआ बड़ा इनाम! | Latest