Election News: चुनाव से पहले ग्राउंड मजबूत करने की जुगत में BJP | PM Modi | Amit Shah | Nitin Nabin

Election News: 26 से 29 नवंबर तक देशभर में होंगे कार्यक्रम, सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को सौंपी गई जिम्मेदारी; शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगी संगोष्ठियां.

Bharat 24

Election News: विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन को मजबूत करने और लोगों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है. इसी कड़ी में पार्टी 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाएगी. इस मौके पर बीजेपी ने देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है. इन कार्यक्रमों के जरिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान के महत्व को लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

बीजेपी ने इस अभियान में अपने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को शामिल करने की रणनीति बनाई है. सांसदों को 26 से 29 नवंबर के बीच अपने क्षेत्र के किसी शैक्षणिक संस्थान में संविधान पर संगोष्ठी आयोजित करनी होगी. इसके लिए विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों का चयन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Dev Deepawali 2026: काशी में देव दीपावली का महाजश्न, 21 लाख दीपों से जगमगाए घाट! | Bharat 24