Cyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में बदलने की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसे 'अकवान' नाम दिया जाएगा. इसके प्रभाव से देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए येलो अलर्ट के साथ प्री-साइक्लोन वॉच जारी की है.
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर ओडिशा में व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है. राज्य में 18 से 21 नवंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा रायलसीमा में 19 और 20 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी तूफान के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है.
ये भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में तेजी से ताकतवर हो रहा चक्रवाती तूफान, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम?