CMF Phone 1 Launched in india
नई दिल्लीः Nothing कंपनी के सब ब्रांड CMF ने सोमवार को अपना पहला स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. लॉन्चिंग के साथ-साथ कंपनी ने इस फोन की कीमत पर से भी पर्दा उठा दिया है. हालांकि काफी लंबे समय से फोन की लॉन्चिंग का इंतजार किया जा रहा था.
CMF Phone 1 Price In India
नथिंग की तरह ही इस फोन को भी एक यूनीक डिजाइन दिया गया है. यह डिजाइन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. अगर आप इसका खरीदी करना चाहते हैं को बता दें कि यह डिवाइस बजट रेंज में दो वेरिएंट ऑप्शन में मिलने वाला है. पहला वेरिएंट 6 जीबी और 128 जीबी रैम स्पोर्ट होगी. इस वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये होने वाली है. दूसरा वेरिएंट 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज स्पेस के साथ मार्केट में लाया गया है. इसकी कीमत मार्केट में 17,999 रुपये होने वाली है. हालांकि इस कीमत पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट भी ग्राहक को बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है.
सिर्फ फोन नहीं खरीद सकते हैं एक वॉच
कंपनी ने अपने इस डिवाइस के साथ ना केवल स्मार्टफोन को बल्कि अपनी स्मार्टवॉच भी लॉन्च की है. साथ ही इसके बड्स जिसे आप सभी CMF BUDS PRO 2 के नाम से जान सकते हैं. मार्केट में बड्स की कीमत 4299 रुपये होने वाली है. वहीं वॉच 2 प्रो की कीमत 4,999 रुपये होगी. हालांकि सेल की शुरुआत 12 जुलाई से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के माध्यम से होने वाली है.
CMF Phone 1 में क्या है खासियत
डिवाइस के स्क्रीन साइज की अगर बात की जाए तो इसका स्क्रीन साइज 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा. इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया जाएगा. वहीं 200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिले वाली है. वहीं Mediatek diemensity 7300 5g प्रोसेसर का इस्तमाल किया गया है. वहीं फोन को 2 टीबी स्पेस तक एक्सपैंड किया जा सकता है.
यह भी पढ़े: आपकी जरुरत के हिसाब से फोल्ड होगा डुअल स्क्रीन वाला Acemagic X1 का लैपटॉप हुआ लॉन्च