Acemagic X1 Launched In India
नई दिल्लीः आज हम आपके लिए एक ऐसे लैपटॉप की जानकारी लेकर के आए हैं. जो ना केवल भारत में बल्कि दुनिया का ऐसा लैपटॉप है जो डुअल स्क्रीन के साथ आता है. साथ ही इसकी स्क्रीन 360 डिग्री होरिजॉन्टली फोल्ड फीचर के साथ आती है.
Acemagic X1 लैपटॉप में यह है खास
इस लैपटॉप में 360 डिग्री फोल्ड फीचर के साथ डुअल स्क्रीन पेश की गई है. जो यूजर्स को साइड बाई साइड डिस्प्ले का एक शानदार एक्स्पीरिएंस देगी. आप इसे फ्लिप स्क्रीन की तरह भी समझ सकते हैं. यानी यूजर अपनी जरुरत के हिसाब से स्क्रीन को फोल्ड कर पाएंगे.
यहीं तक सीमित नहीं खासियत
अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि इस लैपटॉप की बस इतनी ही खासियत है तो बता दें कि कंपनी ने इसमें कुछ ऐसे मोड्स भी दिए गए हैं, जो सामने वाले व्यक्ति को भी लैपटॉप की स्क्रीन दिखा सकते हैं., यह फीचर प्रेजेंटेशन, गेम्स और मूवी देखने में काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
क्या है स्पेसिफिकेशन
आपको बता दें कि इस लैपटॉप में 12 Genration Intel Core i7-1255U प्रोसेसर का इस्तेमाल कंपनी ने किया है. इसमें 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है. यह लैपटॉप 16 जीबी डुअल चैनल DDR4 RAM और 1 टीबी की एसएसडी स्टोरेज के साथ मार्केट में आता है. वहीं कनेक्टिवीटी के लिए इसमें टाइप सी पोर्ट दिया गया है. और एक 3.0 यूएसबी टाइप A पोर्ट दिया गया है. फिलहाल आप इसकी खरीदी नहीं कर सकते हैं क्योंकी ऑफिशीयली सेल की जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़े: नथिंग कंपनी का सब ब्रांड CMF आज लॉन्च करेगा पहला स्मार्टफोन, सिंगल चार्ज में करें दो दिन तक इस्तेमाल