CM Yogi Speech: उत्तर प्रदेश में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान केवल नागरिकों को उनके अधिकारों की याद नहीं दिलाता, बल्कि कर्तव्यों और देश के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास भी कराता है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान 145 करोड़ भारतवासियों का मार्गदर्शक है. यह 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना का मजबूत आधार है. उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने और संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने की अपील की. सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की बधाई देकर की. उन्होंने भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी महान नेताओं को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.
ये भी पढ़ें- Bharat 24 के ऑफिस में Birthday Bash...Cake Cutting समारोह में Dr. Jagdeesh Chandra हुए शामिल