CM Yogi Big Gift: किसी को पता नहीं था दिवाली से पहले यात्रियों को योगी ये तोहफा दे देंगे!

CM Yogi Big Gift: सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 31 अक्टूबर को दिखाएंगे हरी झंडी, ट्रेन में होंगे 16 कोच और 823 बर्थ, प्रयागराज-कानपुर समेत 5 स्टेशनों पर होगा ठहराव.

Bharat 24

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसी से दिल्ली का सफर होगा आसान, यूपी को मिलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें रूट और खासियत
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश को पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने जा रहा है. 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन के शुरू होने से काशी और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी. 

खास बात यह है कि नई ट्रेन से वाराणसी से दिल्ली पहुंचने में मौजूदा शिवगंगा एक्सप्रेस के मुकाबले करीब 55 मिनट कम समय लगेगा. वहीं, दिल्ली से वाराणसी की वापसी यात्रा में भी लगभग 35 मिनट की बचत होगी. वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. इनमें 11 कोच थर्ड एसी, चार कोच सेकंड एसी और एक कोच फर्स्ट एसी का होगा. ट्रेन में यात्रियों के लिए कुल 823 बर्थ उपलब्ध होंगी. रात के सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसमें आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं.

ये भी पढ़ें- PM Modi Big Offer: गुजरात में मोदी का बड़ा ऑफर! अमित शाह भी हैरान! | Breaking News | Latest News