PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. शनिवार, 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री केवड़िया स्थित एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 9 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद सुबह 9:15 बजे एकता नगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन, बुनियादी सुविधाओं और विकास को बढ़ावा देना है.
400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. इनमें सीवेज और जल उपचार संयंत्र, नर्मदा घाट का उन्नयन, आकर्षक फसाड लाइटिंग और IRCTC होटल जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा रेनफॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल से जुड़ी सुविधाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Amit Shah Mission UP: 2027 में फिर खिलेगा कमल? अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया प्रचंड जीत का टारगेट