Uttarakhand News: उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार दौरे के दौरान साफ किया कि राज्य सरकार इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए पूरी गंभीरता से जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालु और देश-विदेश से पहुंचने वाले लोग यहां से एक अच्छा और यादगार अनुभव लेकर लौटें. इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में कामधेनु लोक भवन का लोकार्पण भी किया.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सप्तऋषि इलाके में कामधेनु लोक भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाले हरिद्वार में इस कार्यक्रम के दौरान आगामी कुंभ मेले को लेकर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने संत समाज के सहयोग और मार्गदर्शन को इस आयोजन के लिए महत्वपूर्ण बताया.
ये भी पढ़ें- Chhath 2026: पूर्वांचलियों को दिल्ली सरकार की बड़ी सौगात! मुनक नहर पर बना भव्य छठ घाट! | Delhi