CJI Surya Kant Brazil Visit: CJI सूर्यकांत का ब्राजील दौरा, न्यायिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती!

CJI Surya Kant Brazil Visit: ब्राजील के सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस के अध्यक्ष से की मुलाकात, संगठित अपराध से निपटने के न्यायिक तरीकों पर विशेषज्ञ जजों के साथ करेंगे चर्चा.

Bharat 24

CJI Surya Kant Brazil Visit: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की ब्राजील की आधिकारिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच न्यायिक सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. यात्रा के चौथे दिन CJI सूर्यकांत ने ब्राजील के सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस के अध्यक्ष जस्टिस लुईस फिलिप सालो माओ के साथ अहम बैठक की. बैठक के बाद दोनों न्यायाधीशों ने साथ में दोपहर का भोजन भी किया. इस दौरे के दौरान संगठित अपराध से जुड़े मामलों और उनसे निपटने के न्यायिक तरीकों पर भी विशेष चर्चा होनी है.

CJI जस्टिस सूर्यकांत ने ब्राजील के सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस के अध्यक्ष जस्टिस लुईस फिलिप सालो माओ के साथ बैठक की. इस मुलाकात को दोनों देशों के न्यायिक संस्थानों के बीच संवाद और सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बैठक के बाद दोनों ने साथ में दोपहर का भोजन किया. ब्राजील यात्रा के अगले दिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक CJI सूर्यकांत की उन न्यायाधीशों के साथ बैठक प्रस्तावित है, जो संगठित अपराध से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ हैं. इस सत्र में संगठित अपराध से निपटने के लिए अपनाए जाने वाले न्यायिक दृष्टिकोणों पर चर्चा होगी. साथ ही दोनों देशों के न्यायिक अनुभवों और विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: 2027 अर्धकुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान! हरिद्वार में भव्य आयोजन की तैयारी!