Aadhaar Card Update: अब इस दिन तक फ्री में करवा सकते हैं आधार अपडेट, UIDAI ने दी ये बड़ी जानकारी

Free Aadhaar Card Update: अगर आपके पास आधार कार्ड है और उसमें आपको कुछ अपडेट करवाना है तो अब आप फ्री में उसे अपडेट कर पाएंगे.

Aadhaar Card Update: अब इस दिन तक फ्री में करवा सकते हैं आधार अपडेट,  UIDAI ने दी ये बड़ी जानकारी

नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: आधार कार्ड के बिना कई सरकारी और पर्सनल काम नहीं हो सकता है. अगर आपके आधार कार्ड में पुरानी जानकारी है और उसे फ्री में अपडेट कराना (Free Aadhar Card Update) है तो  UIDAI ने इसकी डेडलाइन बढ़ा दी है. पहले फ्री में अपडेट कराने की सुविधा आज (14 दिसंबर) तक थी लेकिन अब इसे  3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है.  चलिए जानते हैं इससे जुड़ी हर एक जानकारी...

इस तारीख तक बढ़ गई डेडलाइन

यूआईडीएआई ने एक आधिकारिक अपडेट में डेडलाइन को बढ़ाने की जानकारी दी. उनकी तरफ से कहा गया है कि 'लोगों की तरफ से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं को देखते हुए इस आधार अपडेशन की डेडलाइन को बढ़ाया गया है. अब बिना किसी शुल्क के आप 14 मार्च 2024 तक आधार को अपडेट  कर सकते हैं. बता दें कि आधार के डिटेल्स को अपडेट करने की फ्री सुविधा माई आधार पोर्टल (My Aadhaar Portal) पर मिल रही हैं.

इन लोगों को देने होंगे 24 रुपये

अगर कोई यूजर ऑनलाइन अपने आधार कार्ड अपडेट नहीं कर सकता और ऑफलाइन करना चाहता है. तो इसके लिए उसे 25 रुपये का शुल्क भरना होगा. ऑफलाइन अपडेट के लिए आप किसी भी आधार सेंटर पर जाकर ये करवा सकते हैं. डेडलाइन खत्म होने के बाद फ्री सुविधा खत्म हो जाएगी और फिर 50 रुपये का शुल्क लगेगा.
जानकारी के लिए बता दें कि आधार प्राधिकरण उन यूजर्स से आधार को अपडेट कराने के लिए कह रहा है, जिन्हें इसे बनवाए 10 साल से ज्यादा हो गया है.

कैसे अपडेट करें आधार कार्ड

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं.
- इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें.
- अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें.
- फिर आपको आधार कार्ड अपडेट के ऑप्शन को क्लिक करना होगा.
- एड्रेस के विकल्प का चुनाव करें और प्रोसीड टू अपडेट पर जाएं.
- एड्रेस से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने पर एक रिक्वेस्ट नंबर जेनरेट होगा.
- कुछ दिनों के बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा.
- रिक्वेस्ट नंबर के जरिए आप अपना आधार का स्‍टेटस चेक कर सकते हैं.