सोने की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट, अब जेवर बनाने में लगेंगे कम पैसे; जानें क्या है रेट?

Gold Price Today: जब भी गोल्ड की कीमतों में इजाफा होता है और ये हाई का नया रिकॉर्ड बनाता है तो उसके बाद 16 से 21 हजार रुपये की गिरावट आती है.

सोने की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट, अब जेवर बनाने में लगेंगे कम पैसे; जानें क्या है रेट?

नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: भारत में इन दिनों शादियों की सीजन चल रहा है. ऐसे में गोल्ड की कीमतों में आई भारी उतार-चढ़ाव ने इसकी डिमांड को तेजी से बढ़ा दिया है. अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. पिछले दिनों से सोने की कीमत में बढ़ोतरी के बाद सोने की कीमत में कमी (Gold Price Today) आई है. पहले के मुकाबले सोने की कीमत में लगभग 300 रुपये की गिरावाट आई है. जिसके बाद अब 999 गोल्ड 61,277 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है.

अभी और गिरेगा सोने के भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के नैशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता का कहना है कि- 'जब भी गोल्ड की कीमतों में इजाफा होता है और ये हाई का नया रिकॉर्ड बनाता है तो उसके बाद 16 से 21 हजार रुपये की गिरावट आती है. अभी आने वाले दिनों में इसमें थोड़ी गिरावट और आ सकती है. लेकिन फिर उसके बाद इसमें तेजी से इजाफा होगा और अगले एक साल में सोने की कीमत 68,000 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है.'

शादियों के सीजन में सस्ता हुआ गोल्ड

PNG जूलर्स के प्रमुख का इस गिरावट को लेकर कहना है कि- इससे लोगों को सोना खरीदने का सुनहरा मौका मिला है. रिटेल स्टोर पर अच्छी बिक्री दर्ज की जा रही हैं. निवेश को लेकर भी काफी डिमांड है. दूसरी ओर फाइनैंशल प्लानर कार्तिक झवेरी का कहना है कि निवेशकों का गोल्ड बॉन्ड की तरफ रुझान तेजी से बढ़ा है. साल 2023-24 की सीरीज-3 इसी माह 18 से 22 दिसंबर को खुलेगी, जबकि सीरीज-4 के लिए 12 से 16 फरवरी की तारीख तय की गई है.