नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है. मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर से ठंड बढ़ गई है. सुबह और शाम को ठंड़ी हवा के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. लेकिन दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है. बुधवार की बात करें तो सुबह दिल्ली का तापमान ( Delhi Weather Update) 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत
हर दिन के साथ तापमान तो गिरता जा ही रहा है. वहीं घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है. पंजाब,हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यादातर इलाकों में बुधवार घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में पूरे सप्ताह हल्के से मध्यम कोहरा (Fog in Delhi NCR) देखने को मिलेगा. ठंड के साथ दिल्ली के 11 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया और अगले तीन चार दिन दिल्ली के लोगों को खराब हवा से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. दूसरी तरफ एनसीआर में भी प्रदूषण के साथ-साथ लोगों को कोहरा का सामना करना पड़ रहा है.
इन इलाकों में बारिश
स्काईमेट के मुताबिक, आज लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की बारिश की संभव है. पहाड़ी इलाकों की बात करें तो बर्फबारी ( Snowfall in Uttarakhand) के बाद से यहां ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है. हिमाचल प्रदेश में मनाली, धर्मशाला और अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. वहीं, देहरादून में आज कोहरा छाया रहेगा.कश्मीर की बात करें तो तापमान -2.6 डिग्री तक जा सकता है.