Breaking News: संसद के विशेष सत्र को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, 30 नवंबर को राज्यसभा का एक दिवसीय सत्र आयोजित किया जाएगा, जबकि 2 दिसंबर को लोकसभा की बैठक होगी. दोनों सदनों की अलग-अलग तारीखों पर होने वाली इन बैठकों को काफी अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि विशेष सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
संसद के विशेष सत्र की तैयारियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, 30 नवंबर को राज्यसभा और 2 दिसंबर को लोकसभा का सत्र बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, इन बैठकों का एजेंडा और चर्चा के विषयों को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. इसी बीच एनडीए सरकार की ओर से बैठकों का दौर भी जारी है. जानकारी के मुताबिक, कल एनडीए कोटे के मंत्रियों की एक अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में गठबंधन के सभी मंत्री शामिल हो सकते हैं. वहीं, भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Speech : किसी को नहीं पता था संविधान दिवस पर CM Yogi ये बोल देंगे! | Constitution Day