Akali Dal BJP Alliance: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल ने पुरानी दूरियों को खत्म करते हुए दोबारा हाथ मिला लिया है. दोनों पार्टियों ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है. इस गठबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जाहिर की है. मंगलवार (24 नवंबर) को पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों का कल्याण सबसे ऊपर है. उन्होंने इस गठबंधन को स्वाभाविक बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे राज्य को विकास की नई दिशा मिलेगी.
Putting Punjab and the welfare of Punjabis first! I am extremely delighted that the Shiromani Akali Dal returns to the NDA family and that too on the Parkash Purab of Sri Guru Nanak Dev Ji. Ours is a natural alliance that will ensure Punjab gets pro-people governance that takes the state to new heights of progress. Nurtured by Atal Ji, Advani Ji and Sardar Parkash Singh Badal Ji, the Akali Dal-BJP Alliance has stood the test of time. I am confident that our Alliance will emerge as the preferred choice of the people of Punjab. ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ! ਮੈਨੂੰ ਬੇਹੱਦ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਹੈ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਐੱਨਡੀਏ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਵਾਪਸ ਪਰਤਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਵੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ’ਤੇ। ਸਾਡਾ ਇੱਕ ਸੁਭਾਵਿਕ ਗੱਠਜੋੜ ਹੈ, ਜੋ ਇਹ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏਗਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕ-ਪੱਖੀ ਸਰਕਾਰ ਮਿਲੇ, ਜੋ ਸੂਬੇ ਨੂੰ ਤਰੱਕੀ ਦੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਉਚਾਈਆਂ ’ਤੇ ਲੈ ਕੇ ਜਾਵੇ। ਅਟਲ ਜੀ, ਅਡਵਾਨੀ ਜੀ ਅਤੇ ਸਰਦਾਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਸਿੰਜਿਆ ਗਿਆ ਅਕਾਲੀ ਦਲ-ਭਾਜਪਾ ਗੱਠਜੋੜ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸਮੇਂ ਦੀ ਕਸੌਟੀ ’ਤੇ ਖਰਾ ਉਤਰਿਆ ਹੈ। ਮੈਨੂੰ ਪੂਰਾ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡਾ ਗੱਠਜੋੜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਪਸੰਦ ਵਜੋਂ ਉੱਭਰੇਗਾ। @Akali_Dal_ @BJP4India
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2026
आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल को किया याद- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शिरोमणि अकाली दल की NDA में वापसी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए खुशी की बात है कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अकाली दल फिर से एनडीए परिवार का हिस्सा बना है. पीएम मोदी के मुताबिक, भाजपा और अकाली दल का गठबंधन स्वाभाविक है और इसका मकसद पंजाब को जनहितैषी शासन देना है, ताकि राज्य विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके.
समय की कसौटी पर खरा उतरा है दोनों दलों का गठबंधन
पीएम मोदी ने अपने संदेश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार प्रकाश सिंह बादल का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन नेताओं की कोशिशों से तैयार हुआ भाजपा-अकाली दल गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है. प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि दोनों पार्टियों का साथ पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनेगा. उनके इस बयान को राज्य में गठबंधन की राजनीतिक अहमियत के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
दिल्ली में दोनों पार्टियों ने किया गठबंधन का ऐलान
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को दिल्ली में संयुक्त रूप से आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की. दोनों दलों ने इसे राष्ट्रीय और भावनात्मक गठबंधन बताया. गौरतलब है कि दोनों पार्टियों के बीच लंबे समय से राजनीतिक दूरी बनी हुई थी. ऐसे में दोबारा साथ आने के फैसले को पंजाब की सियासत में एक बड़े घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है.
अमित शाह ने बताया कौन लड़ेगा कितनी सीटों पर चुनाव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गठबंधन की स्थिति में मुख्यमंत्री का पद शिरोमणि अकाली दल के पास रहेगा. इस ऐलान के साथ ही दोनों दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति का संकेत दे दिया है. अब देखना होगा कि लंबे अंतराल के बाद एक साथ आए दोनों दलों का यह गठबंधन पंजाब की राजनीति में कितना असर डाल पाता है.
ये भी पढ़ें- Punjab Election 2027: बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान, बताया जीत का रोडमैप