Bihar News: पति के साथ ससुराल पहुंची युवती कुछ देर बाद मिली अस्पताल में, कपल ने किया सनसनीखेज खुलासा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक प्रेमी जोड़े को अंतरजातीय विवाह करना बेहद महंगा पड़ गया है. युवती के परिजन ने प्रेमी युगल की जमकर पिटाई की, जिससे दोनों इस कदर घायल हो गए कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

Bihar News: पति के साथ ससुराल पहुंची युवती कुछ देर बाद मिली अस्पताल में, कपल ने किया सनसनीखेज खुलासा

मुजफ्फरनगर, भारत24 डिजिटल डेस्क : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक प्रेमी जोड़े को अंतरजातीय विवाह करना बेहद महंगा पड़ गया है. युवती के परिजन ने प्रेमी युगल की जमकर पिटाई की, जिससे दोनों इस कदर घायल हो गए कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. प्रेमिका युवती ने अपने ही पिता और परिजनों पर पिटाई का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा कि दोनों को घर बुलाकर जानलेवा हमला किया है. घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरा मामला जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र का है.

प्रेम विवाह से नाराज हैं परिजन 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र की रहने युवती की अपने ही गांव के एक युवक से कोचिंग में पढ़ने के दौरान मुलाकात हुई. इसके बाद देखते-देखते दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं. चंद मुलाकातों के दौरान एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे. इसके बाद भागकर शादी कर ली. इसकी जानकारी मिली तो लड़की के परिजन नाराज हो गए. 

मामले में पीड़ित युवक पति सोनू कुमार ने बताया कि वह और जूही एक साथ कोचिंग में पढ़ते थे. कोचिंग में पढ़ने के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया था. इसके बाद दोनों ने भागकर शादी रचा ली. उधर, दोनों का परिवार अलग अलग जाति से हैं, जिस कारण युवती के परिजन अब इसको स्वीकार नहीं कर रहे हैं. युवक का कहना है कि युवती के परिजन के विरोध के विरोध के बावजूद उसने जूही से 6 महीना पहले घर से भागकर शादी कर ली और दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं.

बंधक बनाकर प्रेमी युगल को पीटा 

घटना को लेकर पीड़िता जूही कुमारी ने बताया कि वह दोनों जरूरी काम से घर आए थे. इस दौरान लड़के के परिजनों ने पति-पत्नी को इस कदर पीटा कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जूही का कहना है कि जहां उसके पति को पिटाई के बाद बंधक बना लिया वहीं, उसने किसी तरह भागकर जान बचाई.

रिपोर्ट: विशाल कुमार