कार्तिक के आखिरी 5 दिन खोलेंगे पुण्य का द्वार! जानें कब से शुरू होगा भीष्म पंचक और क्यों है खास

Bhishma Panchak 2026: भीष्म पंचक का व्रत 20 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर 2026 तक चलेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन पांच दिनों में भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और दान-पुण्य करने से पूरे कार्तिक महीने के व्रत का पुण्य प्राप्त होता है.

bhishma-panchak-2026-date-significance-vrat-puja-rules-guide
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Bhishma Panchak 2026: कार्तिक महीने का समापन केवल कार्तिक पूर्णिमा के साथ नहीं होता, बल्कि इससे पहले आने वाले पांच दिन भी धार्मिक रूप से बेहद खास माने जाते हैं. इन दिनों को भीष्म पंचक कहा जाता है. मान्यता है कि इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा, व्रत, जप और दान करने से विशेष पुण्य मिलता है. जो श्रद्धालु पूरे कार्तिक महीने में पूजा-पाठ और व्रत के नियमों का पालन नहीं कर पाते, उनके लिए भी ये पांच दिन खास अवसर माने जाते हैं.

भीष्म पंचक 2026 की तारीख और अवधि

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में भीष्म पंचक का आरंभ 20 नवंबर, शुक्रवार से होगा और इसका समापन 24 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा. यह व्रत कार्तिक शुक्ल पक्ष की अंतिम पांच तिथियों में रखा जाता है. इसकी शुरुआत देवउठनी एकादशी के आसपास होती है और कार्तिक पूर्णिमा पर इसका समापन होता है. इसे विष्णु पंचक और पंच भीखू के नाम से भी जाना जाता है.

क्या है भीष्म पंचक और क्यों रखा जाता है यह व्रत?

भीष्म पंचक कार्तिक महीने के आखिरी पांच दिनों तक चलने वाला विशेष धार्मिक व्रत है. इस दौरान श्रद्धालु भगवान विष्णु की आराधना करते हैं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार व्रत, जप, तप तथा दान-पुण्य करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि जो लोग पूरे कार्तिक महीने में नियमों का पालन नहीं कर पाते, वे इन पांच दिनों में श्रद्धापूर्वक पूजा करके विशेष पुण्य प्राप्त कर सकते हैं. इसी वजह से इस व्रत को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

भीष्म पितामह के नाम पर क्यों पड़ा भीष्म पंचक?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत का संबंध महाभारत के भीष्म पितामह से जुड़ा है. मान्यता है कि भीष्म पितामह ने उत्तरायण आने तक शरशय्या पर रहकर अपने प्राण त्यागने की प्रतीक्षा की थी. इस दौरान उन्होंने भगवान विष्णु की आराधना और धर्म से जुड़ा ज्ञान दिया. कहा जाता है कि उनके नाम पर ही कार्तिक महीने के अंतिम पांच दिनों के इस व्रत को भीष्म पंचक कहा जाने लगा.

भीष्म पंचक व्रत का क्या है धार्मिक महत्व?

धार्मिक मान्यता है कि भीष्म पंचक के पांच दिन भगवान विष्णु की भक्ति और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष फलदायी होते हैं. इन दिनों श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ और व्रत करने से पूरे कार्तिक महीने के व्रत के समान पुण्य मिलने की मान्यता है. इसके अलावा जप, तप और जरूरतमंदों को दान देने से पापों से मुक्ति तथा मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होने की धार्मिक मान्यता भी प्रचलित है.

ये भी पढ़ें- Amla Navami: कब है अक्षय नवमी? ऐसे करें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि