Bharat 24: भारत 24 के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र का अपने कर्मचारियों के साथ आत्मीय और पारिवारिक रिश्ता है. वह अपनी टीम की खुशियों और खास पलों का विशेष ध्यान रखते हैं. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत 24 में कर्मचारियों का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया जाता है. इसी कड़ी में नोएडा स्थित भारत 24 के कार्यालय में एक खास आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने मिलकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं.
इस खास मौके पर डॉ. जगदीश चंद्र ने कर्मचारियों के साथ मिलकर केक काटा. उन्होंने जन्मदिन मना रहे सभी साथियों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद भी दिया. इस दौरान सभी कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली. कार्यक्रम ने कार्यालय के माहौल को उत्साह और अपनेपन से भर दिया.
ये भी पढ़ें- Dev Deepawali 2026: काशी में देव दीपावली का महाजश्न, 21 लाख दीपों से जगमगाए घाट! | Bharat 24