Breaking News: BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले पर हमला! 4 गाड़ियों को मारी टक्कर

Attack on BJP MLA Sushil Singh convoy 4 vehicles rammed

उत्तर प्रदेश के चंदौली में BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले के साथ बड़ा हादसा हुआ. बिहार से लौट रहे विधायक के काफिले की गाड़ियों को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. इस घटना में काफिले की एक गाड़ी पलट गई, जबकि स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई. राहत की बात यह रही कि बीजेपी विधायक सुशील सिंह बाल-बाल बच गए.

विधायक सुशील सिंह ने घटना की पूरी कहानी बताते हुए इसे संदिग्ध घटना बताया है. उनके मुताबिक, स्कॉर्पियो ने लगातार कई गाड़ियों को टक्कर मारी. पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने साथ ले गई है और मामले की जांच जारी है.