फिल्म 'आशिकी' से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में वह IFFA इवेंट में अपने अंदाज को लेकर पहुंचीं, जहां उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अनु ने इस मौके पर व्हाइट कलर की प्रिंटेड मिनी ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने रेड श्रग और ब्लैक हाई हील्स कैरी की थीं. ओपन हेयर और मेकअप के साथ उन्होंने पैपराजी के सामने कई पोज भी दिए.
हालांकि, इवेंट में उनका यह अंदाज कुछ लोगों को पसंद आया तो कुछ यूजर्स ने उनके कपड़ों और एक्सप्रेशन को लेकर निशाना साधना शुरू कर दिया. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर बहस छिड़ गई.
मिनी ड्रेस को लेकर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
अनु अग्रवाल की शॉर्ट ड्रेस को लेकर कुछ यूजर्स ने उन्हें उम्र का हवाला देते हुए ट्रोल किया. किसी ने उनके पहनावे पर सवाल उठाए तो किसी ने उनके चेहरे और एक्सप्रेशन को लेकर टिप्पणी की. एक यूजर ने लिखा कि वह इस उम्र में इससे बेहतर ड्रेस पहन सकती थीं. वहीं, कुछ लोगों ने उनके एक्सप्रेशन पर भी तंज कसा.
एक यूजर ने उन्हें बूढ़ी कहते हुए कमेंट किया, तो दूसरे ने लिखा, 'एक्सप्रेशन देखो मैडम.' कुछ यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. हालांकि, सोशल मीडिया पर हर किसी की राय एक जैसी नहीं थी.
ट्रोलिंग के बीच फैंस ने किया अनु अग्रवाल का समर्थन
अनु अग्रवाल को ट्रोल करने वालों के बीच कई लोग उनके समर्थन में भी सामने आए. फैंस ने उनके आत्मविश्वास, फिटनेस और बेफिक्र अंदाज की तारीफ की. कई यूजर्स का कहना था कि उम्र किसी के फैशन सेंस या पसंद पर पाबंदी लगाने की वजह नहीं होनी चाहिए. 50 की उम्र के बाद भी खुद को फिट, खुश और फैशनेबल रखना तारीफ के काबिल है.
पहले भी ड्रेसिंग सेंस को लेकर हो चुकी हैं ट्रोल
यह पहली बार नहीं है जब अनु अग्रवाल को अपने लुक और ड्रेसिंग स्टाइल के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले भी कई मौकों पर उनके पहनावे को लेकर यूजर्स ने कमेंट किए हैं.
अनु अग्रवाल के इस लुक पर हुई ट्रोलिंग ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि महिला सेलिब्रिटीज को उनकी उम्र और कपड़ों के आधार पर जज करना कितना सही है. फैशन किसी की निजी पसंद और खुद को जाहिर करने का तरीका है. किसी के पहनावे से असहमति जताना अलग बात है, लेकिन उम्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करना किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता.
यह भी पढ़ें: पहली बार मां के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, जानें कौन हैं प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो