Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी! 4 लाख मेहमानों के लिए बना भव्य इंतजाम!

Anant Singh Daughter Wedding: नदवां गांव में शाही अंदाज में हो रही शादी, बृजभूषण सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे; ललन सिंह और विवेक ठाकुर समेत कई दिग्गज हुए शामिल.

Bharat 24

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है. पटना के नदवां स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव में शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार के साथ शाही अंदाज में आयोजित की जा रही है. इस भव्य समारोह में राजनीतिक हस्तियों से लेकर कई चर्चित चेहरे शामिल हो रहे हैं. मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल है.

शिवांगी और ऋषिकेश की शादी के लिए गांव में भव्य पंडाल तैयार किया गया है. बारात के स्वागत से लेकर मेहमानों के ठहरने और खानपान तक के खास इंतजाम किए गए हैं. पूरे आयोजन में शाही ठाठ-बाट देखने को मिल रहा है. सजावट और व्यवस्थाओं को इस तरह तैयार किया गया है कि शादी किसी राजघराने के समारोह जैसी नजर आ रही है.  शादी से पहले तिलक, हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में भी धूमधाम से पूरी की गईं. 21 नवंबर को तिलक, 23 नवंबर को हल्दी और 24 नवंबर को मेहंदी व संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ. अब शिवांगी और ऋषिकेश सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे.

ये भी पढ़ें- Dev Deepawali 2026: काशी में देव दीपावली का महाजश्न, 21 लाख दीपों से जगमगाए घाट! | Bharat 24