Artificial Intelligence यानी AI अब सिर्फ इंसानों की मदद करने वाली तकनीक नहीं रह गई है. साइबर दुनिया में AI Agents के इस्तेमाल ने Cyber Security को लेकर नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, AI का इस्तेमाल साइबर हमलों, Ransomware, Phishing, Fake CAPTCHA और Voice Phishing जैसे तरीकों में किया जा रहा है. भारत भी दुनिया के प्रमुख Cyber Targets में शामिल बताया जा रहा है. सरकारी वेबसाइट्स, IT और Research Institutions, Communication, Transportation, Defence, Finance और Energy जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर साइबर हमलावरों के निशाने पर हैं.