उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें कार की हालत देखकर दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
आखिर किस वजह से हुआ यह दर्दनाक हादसा? क्या तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की वजह? फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.