फरवरी में बढ़ते तापमान ने सबको चौंका दिया, और अब मौसम विभाग ने अगले कुछ महीनों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा क्वार्टली फोरकास्ट रिपोर्ट में कहा है कि मार्च से मई 2025 के बीच देश भर में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है, और गर्मी के रिकॉर्ड टूटने की आशंका है.
IMD के मुताबिक, इस अवधि में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, खासकर उत्तर, मध्य और पश्चिमी भारत में. रिपोर्ट में कहा गया है, "गर्मी की लहर (हीटवेव) का असर कुछ खास क्षेत्रों में अधिक दिखेगा, और अगले कुछ महीने कई जगहों पर अत्यधिक गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है."
कौन से राज्य होंगे प्रभावित?
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में इस साल गर्मी की तीव्रता सबसे ज्यादा हो सकती है. वहीं, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली-एनसीआर और तेलंगाना जैसे राज्य भी इस गर्मी से प्रभावित होंगे. हालांकि, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में राहत मिल सकती है, जहां तापमान सामान्य रहने का अनुमान है.
हीटवेव की संभावना
IMD ने यह भी चेतावनी दी है कि इस बार लू के दिन भी अधिक हो सकते हैं. जब किसी क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (मैदानी इलाकों में) या उससे अधिक हो जाता है और सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा रहता है, तो उसे हीटवेव घोषित किया जाता है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में लू के दिन बढ़ सकते हैं.
IMD की सलाह: गर्मी से बचने के उपाय
गर्मी के इस खतरनाक मौसम से बचने के लिए IMD और स्वास्थ्य विभाग ने कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां बरतने की सलाह दी है:
बारिश की स्थिति
मार्च 2025 में बारिश की स्थिति सामान्य रहने का अनुमान है. हालांकि, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में इसका ज्यादा असर नहीं दिखाई देगा.
ये भी पढ़ेंः थलपति विजय की इस मूवी का का रीमेक है सलमान खान की सिकंदर? जानिए केआरके ने क्या कह दिया