नई दिल्लीः OTT प्लेटफॉर्म की वेबसीरीज IC 814 द कंधार हाईजैक इन दिनों काफी सुर्खियां बटौर रही है. 29 अगस्त को सीरीज का प्रीमियर हुआ. जहां विजय वर्मा कैप्टन देवी शरण की भूमिका में नजर आए. इस वेब सीरीजद में विजय वर्मा के साथ अभिनेत्री पूजा गौर भी काम करती नजर आएंगी. इस सीरीज की बात हम आपसे इसलिए कर रहे हैं क्योंकी इन दोनों ही अभिनेत्री और अभिनेता से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. आइए जानते हैं.
हाथ जोड़कर मांगी माफी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विजय वर्मा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूजा गौर से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई देते हैं. जिस समय अभिनेता ने माफी मांगी उस समय का नजारा वीडियों में कैद हुआ. और पैपराजी पेज वायरल भयानी ने इसे पोस्ट किया जिसके बाद इसकी चर्चा होने लगी. हालांकि एक्टर ने अभिनेत्री से माफी मांगी फीर भी लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. ऐसा क्यों? आइए जानते हैं इसके पीछे का सच
मांगी माफी फिर भी हो रही तारीफ
दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने फोटो खिंचवाने के लिए विजय वर्मा खड़े होते हैं. ठीक उसी दौरान उनका पांव पूजा गौर की साड़ी पर पड़ता है. पूजा उसी समय आगे की ओर निकलते हुए जाती हैं. लेकिन साड़ी पर पांव पड़ जाने के कारण वह दो पल के लिए रुकती है और इसकी जानकारी विजय वर्मा को देती हैं. जब विजय इसको देखते हैं तो इसे लेकर हाथ जोड़कर एक्ट्रेस से माफी मांगते हैं. दोंनो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जोरो से चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग एक्टर के ऐसे स्वभाव की खूब तारीफ कर रहे हैं.
यह प्यारा पल कितना अच्छा है
अब ऐसा मूवमेंट होने के बाद एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ होने लगती है. जहां लोग कमेंट सेक्शन में यह कहते नजर आते है कि विजय बहुत ही विनम्र हैं. महिलाओं के प्रति उनका व्यवहार देखो. एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह सच में बहुत अच्छे है.
सीरीज के यह हैं कलाकार
विजय वर्मा और पूजा गौर के अलावा 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में पंकज कपूर, दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह, पत्रलेखा, राजीव ठाकुर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और अमृता पुरी भी हैं. अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. छह एपिसोड की यह वेब सीरीज भारतीय इतिहास में सबसे लंबे समय तक चले प्लेन हाईजैक की कहानी बताती है.
यह भी पढ़े: 'IC 814: द कंधार हाईजैक वेब सीरीज में Netflix ने अपडेट किया डिस्क्लेमर, आतंकियों का असली नाम दिखाया