उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है धामी सरकार की योजना?

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है धामी सरकार की योजना?

देहरादून, न्यूज डेस्क: उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investors Summit Uttarakhand 2023) आज से शुरू हो रहा है. सुबह 10.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. 8 और 9 दिसंबर को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) देहरादून में चलने वाले इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में   सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्रीय मंत्री और देश-दुनिया के हजार से ज्यादा इन्वेस्टर और डेलीगेट्स शामिल होंगे. कई देशों के राजदूत भी इस सम्मेलन पर अपनी बात रखेंगे. उत्तराखंड को निवेश की नई डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है. 

कौन-कौन होगा शामिल? 

कार्यक्रम के पहले दिन तीन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मनसुख मांडविया और धर्मेंद्र प्रधान शामिल होंगे. इनके अलावा विभिन्न सत्रों में उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, संजीव पुरी, सज्जन जिंदल के साथ ही बाबा रामदेव (Baba Ramdev) मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे. निवेशक सम्मेलन में स्पेन, स्लोवेनिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, आस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब व चेक गणराज्य के राजदूतों के शामिल होने की भी संभावना है.

धामी सरकार की योजना

इस समिट को सफल बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी पिछले एक साल से  लगातार काम कर रहे हैं. पिछले चार महीने में सीएम धामी और उनके कैबिनेट के सदस्यों ने निवेशकों को आकर्षित करने की पूरी कोशिश की और जिसका नतीजा ये निकला की अब तक राज्य में  ढाई लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आ गए हैं. धामी सरकार इस आंकड़े को बढ़ाने में जुटी है और उनकी कोशिश यही है कि राज्य में औद्योगिक इकाइयों का विस्तार हो.