Ram Mandir में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में तैयारी, घरों में जलाए जाएंगे दीये, लाइव स्क्रीनिंग भी होगी

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिष्ठा को लेकर न सिर्फ भारतीय बल्कि अमेरिकी भी खुश हैं.

Ram Mandir में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में तैयारी, घरों में जलाए जाएंगे दीये, लाइव स्क्रीनिंग भी होगी

अयोध्या, न्यूज डेस्क: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इस कार्यक्रम के लिए देश भर में उत्सव का माहौल है. भव्य आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण देने के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और आरएसएस की संयुक्त टीमें लग गई हैं. राम मंदिर के लिए (Ayodhya Ram Mandir) सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि अमेरिकी भी खुश हैं. अमेरिका में रहने वाले हिंदू नागरिक राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए खास तैयारी कर रहे हैं. 

घरों में पांच दीये जलाने की योजना

भारत ही नहीं राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न दुनियाभर में दिखाई देगा. अमेरिका में रहने वाले हिंदू नागरिक इस जश्न को मनाने के लिए घरों में  पांच दीये जलाने की योजना  बना रहे हैं. इतना ही नहीं मंदिर बनने की खुशी में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. रैलियां निकाली जाएंगी, सभाएं और वॉच पार्टियां भी आयोजित होंगी. इसके आलावा मंदिर के उद्घाटन की लाइव स्क्रीनिंग भी की जाएगी. 

अयोध्या जाना चाहता है हिंदू समुदाय

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों का कहना है कि 'राम मंदिर का बनना सपने का सच होने की तरह है. कभी नहीं सोचा था कि ये दिन देखने को मिलेगा. मंदरि के लिए कई लोगों ने काफी संघर्श किया है. ये तो जश्न मनाने का समय है.' लोगों का यह भी कहना है कि वो जल्द ही अयोध्या जाना चाहते हैं. इसके अलावा आपको बता दें कि, अयोध्या जाने के लिए हवाई यात्रा भी शुरू होने वाली है. 6 जनवरी से दिल्ली और अयोध्या के बीच पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी. वहीं 10 जनवरी से रोज इंडिगो की A320 एयरबस दोनों तरफ से उड़ान भरेगी.