UP Home Guard Result: यूपी होमगार्ड भर्ती रिजल्ट जारी, 41 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का हुआ सेलेक्शन

UP Home Guard Result: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.

up-home-guard-result-2026-41424-candidates-selected
Image Source: Social Media

UP Home Guard Result: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. चयनित उम्मीदवारों की जिलेवार सूची भी जारी कर दी गई है. अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया था आवेदन

होमगार्ड भर्ती के लिए 18 नवंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी. इस भर्ती में कुल 25 लाख 32 हजार 196 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इसके बाद 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेश के 74 जिलों में छह पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई. लिखित परीक्षा के बाद 1 लाख 7 हजार 221 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया गया था. यह प्रक्रिया 13 जुलाई से 7 अगस्त तक चली, जिसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की गई.

2011 के बाद बड़ी भर्ती

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 41,424 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है. उत्तर प्रदेश में इससे पहले बड़ी होमगार्ड भर्ती 2011 में हुई थी, जो जिला स्तर पर आयोजित की गई थी. इसके बाद 2018 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते प्रयागराज में आयोजित यह प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी और तत्कालीन जिला कमांडेंट को निलंबित किया गया था. इसके बाद होमगार्ड विभाग में बड़ी भर्ती नहीं हुई थी.

ये भी पढ़ें: UP के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4.60 लाख स्टूडेंट्स के खातों में भेजे गए ₹148 करोड़, ऐसे करें चेक