S Jaishankar UNGA Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक शांति, आतंकवाद और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को लेकर भारत का पक्ष मजबूती से रखा. उन्होंने कहा कि आज भी संघर्ष और टकराव दुनिया के सामने बड़ी चुनौती बने हुए हैं. पश्चिम एशिया में जारी संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसी एक हिस्से में होने वाली जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है.
एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन युद्ध को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि लंबे समय से जारी इस संघर्ष का खामियाजा केवल संबंधित देशों को ही नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे हिस्सों को भी भुगतना पड़ रहा है. युद्ध की वजह से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई हैं और कई देशों के सामने आर्थिक एवं रणनीतिक चुनौतियां बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि आज की परस्पर जुड़ी वैश्विक व्यवस्था में किसी एक क्षेत्र में पैदा हुआ संकट दूसरे देशों को भी प्रभावित करता है. ऐसे में संघर्षों को समाप्त करने और शांति स्थापित करने के लिए गंभीर प्रयास जरूरी हैं.
ये भी पढ़ें- Nitin Nabin West Bengal Visit: नितिन नवीन का 2 दिन का पश्चिम बंगाल दौरा