Ujjain Shahi Masjid Demolition : शाही मस्जिद पर चला बुलडोजर! 2 हजार जवान तैनात...भड़के मुसलमान!

Ujjain Shahi Masjid Demolition Bulldozer rolls 2000 personnel deployed

उज्जैन की ऐतिहासिक शाही मस्जिद को लेकर विवाद और तनाव बढ़ गया है. सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण परियोजना में मस्जिद के कुछ हिस्से प्रस्तावित दायरे में आ रहे हैं. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ पहले ही नगर निगम की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर चुकी है. सोमवार को मस्जिद के आसपास विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई. रिपोर्टों के मुताबिक पथराव की घटना के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल, RAF और STF की तैनाती की गई है.