Tripura के युवक का Delhi में अपमान? Kiren Rijiju ने लगाई जमकर फटकार! | Delhi Police Big Action

Delhi Police Big Action: दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

Bharat 24

Delhi Police Big Action: दिल्ली में त्रिपुरा के एक युवक के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में त्रिपुरा के युवक के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है. घटना को लेकर लोगों के बीच भी चर्चा हो रही है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को सख्त सजा मिलनी चाहिए. रिजिजू के मुताबिक, दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगी.

ये भी पढ़ें- SBI DATA LEAK: कहीं आपका बैंक अकाउंट भी तो नहीं खतरे में? | Breaking