SBI DATA LEAK: कहीं आपका बैंक अकाउंट भी तो नहीं खतरे में? | Breaking

SBI Data Leak: एसबीआई ने डेटा लीक के दावों की जांच शुरू की, डार्क वेब पर 3,897 खातों की जानकारी लीक होने की खबर; हैकर ग्रुप ने 2.75 लाख लोगों का डेटा होने का किया दावा.

Bharat 24

SBI Data Leak: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. बैंक के कुछ ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर लीक होने की आशंका जताई जा रही है. इस मामले में एसबीआई ने जांच शुरू कर दी है. शुरुआती रिपोर्टों में 3,897 खातों से जुड़ी जानकारी लीक होने की बात कही गई है. वहीं, एक हैकर ग्रुप ने करीब 2.75 लाख लोगों का डेटा होने का दावा किया है. हालांकि, लीक हुए डेटा की वास्तविक संख्या और उसकी प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई ग्राहकों के डेटा से जुड़ी शिकायतों और दावों की जांच कर रहा है. बैंक की ओर से सामने आए बयान में कहा गया है कि इस मामले का उसके कारोबारी कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है. हालांकि, ग्राहकों की जानकारी कथित तौर पर डार्क वेब तक कैसे पहुंची और डेटा लीक के दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें- Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ नहीं थे पहला टारगेट? कई बॉलीवुड सितारों की रेकी का दावा!